google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो अभियान का भव्य आयोजन, युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश

पाली : राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, पाली में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” अभियान के तहत पोस्टर विमोचन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विधायक भीमराज भाटी के जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश समाज में व्यापक रूप से पहुँचाया।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल ने कहा कि यह पहल केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी उत्पन्न करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि नशे से दूर रहकर युवा शिक्षा, संस्कार और सेवा के रास्ते पर चलकर सशक्त भारत के निर्माता बन सकते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय युवाओं के लिए मंदिर के समान है और शिक्षा के साथ सामाजिक मूल्यों तथा नशा मुक्त जीवन की दिशा में काम करना आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और देश एवं समाज की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा “नशा त्यागो, जीवन से जुड़ो। यही वह राह है जो सफलता, सम्मान और समाजसेवा की ओर ले जाती है।”
भीमराज भाटी ने भी युवाओं को संदेश दिया कि युवा ही देश की असली शक्ति हैं और शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलकर राष्ट्र का भविष्य उज्जवल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्रीति, द्वितीय स्थान पूजा, गुंजन, विमला, और तृतीय स्थान जसोदा ने प्राप्त किया। विजेताओं को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल और यशपाल सिंह कुम्पावत द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन छात्रों ने किया और राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष कनिक शर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक भाटी, प्रकाश पटेल, ऋतिक सोनी, भरत सिंह भाटी, विकाश राठौर, अर्जुन शर्मा, हिमांशु शर्मा, मयंक नील, प्रवीण, विजय वैष्णव, प्रीति पटेल, पूजा पटेल, संतोष, लीला, डिंपल, गुंजन सहित कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया। इस अभियान ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा तथा संस्कार से जुड़ने के लिए सशक्त संदेश दिया और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने का काम किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button