google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संगठन की एकता और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

पाली : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), पाली की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह जैतावत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन की सशक्तता और एकता पर जोर दिया।

बैठक में प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह और संभाग उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी शैतान सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि संगठन की मजबूती, एकता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों, आगामी प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन और जिला सम्मेलन की समीक्षा पर विस्तृत उद्बोधन दिया। वहीं संभाग उपाध्यक्ष शैतान सिंह ने महिला संगोष्ठी की रूपरेखा, कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग और प्रदेश सम्मेलन से संबंधित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को संकुलवार सदस्यता की एक्सेल शीट की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उपशाखा स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर मनोयन किया गया।

जिला निर्वाचन में रिक्त पदों पर मनोयन किए गए पदाधिकारी: सचिव (प्राथमिक) दशरथ सिंह, महिला सचिव रेखा भाटी, प्रबोधक सदस्य: दुर्गसिंह, जिला सहसंगठन मंत्री (पुरुष): मदन नानीवाल, जिला संयुक्त मंत्री: मंगलसिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पाली-रोहट: शक्ति सिंह, सोजत-मारवाड़ जंक्शन: छगनलाल माली, बाली-सुमेरपुर: मनमोहन परमार, रानी-देसूरी: राम निवास यादव, कार्यालय मंत्री: गोपाल तंवर

विशेष आमंत्रित सदस्य: उदयसिंह, अशोक कुमार टेलर, मुकेश जागरीवाल, घीसुलाल सुथार, चम्पालाल प्रजापत
बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्य उदाराम मकवाना, सुरेन्द्र सिंह राणावत, कुसुम गोस्वामी, भारत सिंह, बबिता जोगावत, तेजसिंह सोढा, महेंद्र सिंह जैतावत, नारायणलाल कच्छवाहा, मुकेश जागरीवाल, उर्मिला यति, मुकनाराम बावल, दिलीप सिंह जैतावत, मदन नानीवाल सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही जिले की आठों उपशाखाओं से भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें भीमाराम पटेल, नरेश सेन, ओमप्रकाश सोलंकी, शंकरदास, सुशीला पनुसा, शेषाराम बरूपाल, अमरचंद सामरिया, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश वैष्णव, परबत सिंह महेचा प्रमुख रहे।

बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह जैतावत ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा —
संगठन की शक्ति उसकी एकता और समर्पण में निहित है, प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का स्तंभ है। बैठक ने जिले में शिक्षक संघ की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा स्पष्ट की और कार्यकर्ताओं में उत्साह और एकजुटता बढ़ाई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button