google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली पुलिस का ऑपरेशन ‘प्रहार’ सफल भैंसाणा क्षेत्र में 262 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिले में नशे के खिलाफ कड़ा अभियान जारी

पाली : पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू (IPS) के निर्देशन में जिले में नशे की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी है। जिले को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अभियान के तहत एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। इसी कड़ी में पाली पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तस्करी की गतिविधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा और वृताधिकारी, वृत सोजत जेठूसिंह (RPS) के सुपरविजन में 16 अक्टूबर 2025 को सरहद भैंसाणा रेलवे अंडरब्रिज के पास सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स (रजि. नंबर RJ 22 YS 4635) को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के साइड बैग से एक स्टील का डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें अवैध अफीम का दूध (262.89 ग्राम) मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश उर्फ किशन बताया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 186/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

एसपी आदर्श सिधू ने बताया कि ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना जारी व्हाट्सएप नंबर पर साझा कर पुलिस को सहयोग दें। पाली पुलिस का यह अभियान जिले में नशे की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button