पाली : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फुटकर विक्रेताओं को 40 लाभार्थियों को 15 हजार रूपये का ऋण प्रदान, विशेष शिविर आयोजित

पाली : नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन भारद्वाज की अध्यक्षता में एस.बी.आई बैंक के रिजनल कार्यालय में प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत एक विशेष ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व एस.बी.आई के क्षैत्रिय प्रबंधक संजय परिहार ने किया।
कार्यक्रम में फुटकर विक्रेता और असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लाभार्थियों को बिना गारंटी के 15,000 रुपये, 25,000 रुपये और 50,000 रुपये तक के ऋण प्रदान किए गए। एस.बी.आई बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष दवे ने बताया कि नगर निगम के एनयुएलएम जिला प्रबंधक देवेन्द्र सिंह राणावत द्वारा कुल 61 आवेदकों को ऋण के लिए बुलाया गया, जिसमें से 40 आवेदकों को ऋण स्वीकृत कर प्रदान किया गया, जबकि 21 आवेदकों का सिबिल रिकॉर्ड सही न होने के कारण ऋण नहीं दिया जा सका।

इस अवसर पर चयनित लाभार्थियों को नगर निगम पाली के आयुक्त नवीन भारद्वाज, एस.बी.आई के क्षैत्रिय प्रबंधक संजय परिहार और एनयुएलएम जिला प्रबंधक देवेन्द्र सिंह राणावत द्वारा सेक्शन लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एस.बी.आई बैंक प्रबंधक भानुप्रतान सिंह और बलवीर का भी योगदान सराहनीय रहा।
इस शिविर के माध्यम से स्थानीय फुटकर विक्रेताओं और असंगठित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहायता मिली, जिससे उनकी व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।



