
पाली। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “गुप्त” के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना नाना ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एएसपी बाली चैनसिंह महेचा (RPS) एवं डीएसपी सुमेरपुर जितेंद्रसिंह (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी नाना उपनिरीक्षक रतनसिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 236/2025, दिनांक 18.10.2025, धारा 303(2) BNS के तहत दर्ज चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी —
सुबोध कुमार पुत्र भिखारी, जाति केवर (मछुआरा), उम्र 32 वर्ष, निवासी गोरिगामा डीह, थाना सरया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)।
विशाल कुमार पुत्र राकेश सहनी, जाति केवर (मछुआरा), उम्र 20 वर्ष, निवासी गोरिगामा डीह, थाना सरया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि ऑपरेशन “गुप्त” के तहत जिलेभर में अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



