google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वरकाणा में 26 अक्टूबर को होगा 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह, मेघवाल समाज की प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान, तैयारियां जोरों पर

पाली : रानी तहसील के वरकाणा में स्थित श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान, शाखा रानी (जिला पाली) द्वारा आयोजित 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर, रविवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।

रविवार को संस्थान परिसर में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न कार्यों के लिए समितियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं, वहीं टेंट, बैठक व्यवस्था और स्वागत प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संस्थान के मीडिया प्रभारी अशोक कड़ेला निम्बाड़ा ने बताया कि यह भव्य समारोह रानी–देसूरी रोड स्थित संस्थान परिसर में प्रातः 9 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी होंगे, जबकि अध्यक्षता श्री रघुनाथ पीर धूणी एवं मेघवाल समाज महासभा विकास न्यास ढालोप के अध्यक्ष मुन्नालाल मेन्सन करेंगे। समाज के अनेक गणमान्य अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाना और प्रेरणा देना है। इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं, साथ ही राजकीय सेवाओं में नवचयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

तैयारियों में संस्थान अध्यक्ष दीपाराम बागरेचा, कार्यक्रम संयोजक भानाराम जयपाल, मांगीलाल राठौड़, मगाराम सोनल, हंसाराम हटेला, तुलसाराम मकवाना, मोहनलाल विरायस, दिनेश वागोणा, मानाराम राठौड़, लच्छाराम परिहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

संस्थान की टीम इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ कार्यरत है। समाजजनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गौरवपूर्ण आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button