google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक सम्पन्न, हिन्दू शंखनाद व आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

पाली। विश्व हिन्दू परिषद की पाली जिला बैठक रविवार को हंस निर्वाण सरस्वती विद्या मंदिर, जोधपुर रोड, पाली में आयोजित हुई। बैठक में बजरंगदल के राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत और विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक का शुभारंभ मा भारती व भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, ओंकार मंत्र, एकात्मकता मंत्र और विजया महामंत्र के साथ हुआ।

बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया ने संगठन की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए आने वाले दो महीनों के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य कार्यक्रमों की तिथियां इस प्रकार तय की गईं सत्संग विस्तार / दर्शन सप्ताह: 26 अक्टूबर से 2 नवम्बर, गोपाष्टमी कार्यक्रम: 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर, हुतात्मा दिवस पर रक्तदान अभियान: 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर, बजरंगदल संस्कार सप्ताह: 9 नवम्बर से 16 नवम्बर, संत प्रवास / बस्ती-प्रखंड योजना: 1 दिसम्बर से 7 दिसम्बर, हिन्दू शौर्य दिवस व गीताजयंती: 30 नवम्बर से 14 दिसम्बर, धर्म रक्षा दिवस (महापुरुष जयंती कार्यक्रम): 23 से 31 दिसम्बर, बजरंगदल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग: 25 दिसम्बर से 1 जनवरी

इस अवसर पर विभाग मंत्री बिरोलिया ने “हिन्दू शंखनाद” कार्यक्रम का व्रत भी प्रस्तुत किया और जिले में संगठन विस्तार पर बल देते हुए सभी 80 खंडों और ग्राम समितियों को पूर्ण करने का आह्वान किया।

दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सह संयोजक किशन प्रजापत ने आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रत्येक आयोजन के प्रभारी नियुक्त किए हुतात्मा दिवस व धर्म रक्षा दिवस: किशन सिरवी (मारवाड़), शौर्य दिवस व गोपाष्टमी: रानीदान (रोहट), सत्संग विस्तार व संत प्रवास: बाबूलाल कुमावत (पाली), संस्कार सप्ताह: मनीष सेन, शौर्य प्रशिक्षण वर्ग: भीमराज चौधरी उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, जिला सह मंत्री किशन सिरवी, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख परमेश्वर शर्मा, मातृशक्ति विभाग संयोजिका प्रकाश कंवर, गौसेवा प्रमुख रानीदान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button