google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, डॉ. के.एम. शर्मा बने नए संरक्षक, आउवा में 36वीं शाखा खोलने का निर्णय

पाली। वरिष्ठ नागरिक समिति, जिला शाखा पाली की मासिक बैठक आज रविवार को कारण सिंह चाली स्थित सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रामलाल मोहबारशा ने की, जबकि संचालन महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने किया।

बैठक की शुरुआत गत माह की कार्यवाही वाचन से हुई, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. के. रैना द्वारा दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम पर जिला अध्यक्ष ने चर्चा की और सदस्यों ने उनकी सराहना की।

बैठक में जेतारण शाखा के नेतृत्व परिवर्तन पर विचार किया गया। साथ ही पाली जिले के गांव आउवा में समिति की 36वीं शाखा खोलने का निर्णय लिया गया। इस जिम्मेदारी का दायित्व महामंत्री शाखाएं गौतमचंद यति और गणपत सिंह दहिया को सौंपा गया। एक महत्वपूर्ण निर्णय में, समिति के संरक्षक पद पर रिक्ति को भरने के लिए सचिव दिनेश दवे ने डॉ. के.एम. शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी वरिष्ठ जनों ने हर्षपूर्वक अनुमोदित किया।

बैठक के दौरान अक्टूबर माह में जन्मे मदन गोपाल अरोड़ा, पी.वाई. शेषाद्री, गोपीकिशन माहेश्वरी और कांतिलाल मुथा सहित अन्य सदस्यों को जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने सभी को दीर्घायु और समाजसेवा में सक्रिय बने रहने की कामना की।

इसके पश्चात दीपावली के महत्व पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस चर्चा में सचिव दिनेश दवे, मदन गोपाल अरोड़ा, और नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष सूरज देवी सांखला ने अपने विचार रखे। हॉल उपस्थित सदस्यों से खचाखच भरा हुआ था। बैठक में सुरेश चंद्र शर्मा को कमल प्रकाश शर्मा की प्रेरणा से नया सदस्य बनाया गया। जिला अध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर समिति में स्वागत किया।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न मल गुप्ता, सुवालाल पेड़ीवाल, राजेश अरोड़ा, दलपत मल सिंघवी, श्रवण कुमार तंवर, कुंदन सिंह भाटी, नरेश कुमार शर्मा, हंसा राम भायल, चैन सिंह खींची, सुरेश कुमार जालोरा, रामदयाल गांधी, बाबूलाल अग्रवाल, मदनलाल व्यास, पी.सी. शाह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में घोषणा की गई कि अगली मासिक बैठक 1 नवम्बर को इसी सभागार में प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होगी। अंत में महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने सभी उपस्थित सदस्यों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button