google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिले तत्काल लाभ

पाली : जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलक्टर मंत्री ने सेवा शिविरों, फ्लैगशिप योजनाओं, भूखंड आवंटन और ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिविरों का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब आमजन को मौके पर ही सेवाओं का लाभ मिल सके।

कलक्टर मंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने फ्लैगशिप कार्यक्रमों में लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने मिनी किट वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पेंशन सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने एसआईआर प्रारंभ, भूखंड आवंटन, पंच गौरव योजना के बजट उपयोग, डीएमएफटी कार्यों की प्रगति, एसडीआरएफ कार्यों, चिकित्सा विभाग में मौसमी बीमारियों (डेंगू, चिकनगुनिया) की रोकथाम और बांगड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर सुधार के निर्देश दिए।

कलक्टर ने पशुपालन विभाग को एफएमडी, मंगला पशु बीमा योजना और अनुपयोगी भवनों के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ियों की व्यवस्थाओं, शिक्षा विभाग को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण और विद्यालयों की स्थिति सुधारने, तथा कृषि विभाग को खाद वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पेयजल, बिजली, कुसुम योजना, पीडब्ल्यूडी कार्य, जल संसाधन विभाग के बांधों से पानी छोड़े जाने, यूआईटी व नगर निगम के कार्यों की भी समीक्षा की और गति लाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, बैठक में माइनिंग, विश्वकर्मा योजना, डेयरी विकास, राज्य सरकार की सुशासन प्राथमिकताएं और जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी चर्चा हुई। कलक्टर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में डीएफओ बाला मुरूगन, सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button