google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली की कनक टीम ने रचा इतिहास रांकावत विकास समिति की अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया

पाली : श्री रांकावत विकास समिति पाली एवं समस्त गोडवाड़ रांकावत समाज के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन मंगलवार को हुआ। यह वार्षिक प्रतियोगिता इस वर्ष 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक चली, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 12 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबला कनक टीम पाली और रॉयल बिरामी के बीच खेला गया, जिसमें पाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के कप्तान हंसमुख का खिलाड़ियों और दर्शकों ने माला पहनाकर व जोरदार तालियों से स्वागत किया।

मीडिया प्रवक्ता धर्मेंद्र वैष्णव ने बताया कि टूर्नामेंट में कन्हैया ने 198 रन बनाकर बेस्ट बैट्समैन का खिताब हासिल किया, वहीं यश रांकावत ने 16 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन समारोह में अखिल भारतीय रांकावत बाल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल नानेचा, रमेशचंद वैष्णव, नंदकिशोर शर्मा, लहरीदास जी, कोच ओमप्रकाश विजयवाड़ा, और आयोजक हरिओम शास्त्री उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता पाली टीम, उपविजेता बिरामी टीम और तीसरे स्थान की पुणे टीम को ट्रॉफियाँ भेंट कीं।

अंपायर महिपाल सिंह, मोहित, विष्णु और जगदीश का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन में पवन तुकारिया, अरुण गोयल, सुरेंद्र, योगेश रांकावत, दिलीप रोठागण और रोहित सहित कई समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में “एक शाम चारभुजा के नाम” शीर्षक से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भामाशाहों का भी मंच से सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता में मारवाड़, गोडवाड़, गुजरात, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, पंजाब, गोवा सहित कई राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। समाज की यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देती है, बल्कि आपसी एकता और भाईचारे को भी मजबूत करती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button