google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सरदार पटेल जयंती पर पाली में निकलेगी ‘एकता पदयात्रा’ — जिला कलक्टर LN मंत्री की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, युवाओं की भागीदारी पर जोर

पाली : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम विभाग (मेरा युवा भारत) के निर्देशानुसार भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में एकता मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में पाली लोकसभा क्षेत्र में भी 7 नवंबर को भव्य एकता पदयात्रा निकाली जाएगी।

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदयात्रा आयोजन एवं कोर समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर LN मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलेक्टरेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कलक्टर ने पदयात्रा की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं और कहा कि “यह आयोजन युवाओं में एकता, देशभक्ति और सरदार पटेल के आदर्शों के प्रति प्रेरणा जगाने का प्रतीक बने।”

पाली जिला मुख्यालय पर पदयात्रा का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा। यह यात्रा स्वामी विवेकानंद सर्कल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए समापन स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे।

बैठक में सरदार पटेल के योगदान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। इसमें ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कलक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि “युवा वर्ग और विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सरदार पटेल के आदर्श और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।”

बैठक में सीईओ जिला परिषद, जनप्रतिनिधि, मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि, एनएसएस, एनसीसी, शिक्षा विभाग, आईटीआई एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर होने वाली यह पदयात्रा देश की एकता, अखंडता और समरसता का संदेश देने के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button