कैलाश नाथ साहू बने गो रक्षसेना राजस्थान के पाली जिलाध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

पाली : गो रक्षसेना राजस्थान की चुनाव अधिसूचना के तहत पाली जिला शाखा के जिलाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ साहू को निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी ओम योगी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की चुनाव अधिसूचना 25 मई को जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत प्रदेश की सभी जिला शाखाओं के जिलाध्यक्ष चुने जाने थे। पाली जिले से इस पद के लिए केवल कैलाश नाथ साहू का ही आवेदन प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
कैलाश नाथ साहू लंबे समय से गायों और अन्य बेसहारा पशुओं की सेवा में सक्रिय हैं। वे घायल और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित गोशालाओं तक पहुँचाने, उनकी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और जनसेवा कार्यों में लगातार अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद कैलाश नाथ साहू ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य रहेगा। गो रक्षसेना राजस्थान की पाली इकाई में साहू के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।



