google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काली चूरी के बीच छिपाई लाखों की शराब बरामद, मामा-भांजा गिरफ्तार

पाली : जिले में अवैध शराब तस्करी पर पाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को टीपी नगर थाना पुलिस ने नया गांव ओवरब्रिज के पास एक ट्रक को पकड़कर लाखों रुपए की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार, ट्रक में काली चूरी के बॉक्स भरे हुए थे, जिनके बीच बड़ी चालाकी से शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। ट्रक को थाने लाकर जब चूरी के बॉक्स खाली किए गए, तो उनके बीच 300 से अधिक शराब की पेटियां मिलीं।

टीपी नगर थानाधिकारी हनुवंत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मामा-भांजा हैं, जो बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और अवैध रूप से शराब को गुजरात ले जाने की फिराक में थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु के निर्देशन और एएसपी विपिन शर्मा के सुपरविजन में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button