पाली : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया हुतात्मा दिवस, रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान

पाली : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पाली द्वारा रविवार को स्टेशन प्रखंड स्थित महादेव बगीची में हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने बताया कि बजरंग दल हर वर्ष 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस के रूप में मनाता है, ताकि अयोध्या कारसेवा के दौरान शहीद हुए कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे भारतवर्ष में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।
पाली में आयोजित शिविर का शुभारंभ महंत मनोहर दास महाराज, बजरंग दल राष्ट्रीय सह-संयोजक किशन प्रजापत और जिला अध्यक्ष नरेंद्र माच्छर ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा 65 यूनिट रक्तदान किया गया। कुमावत ने बताया कि बजरंग दल आपातकालीन स्थितियों में हमेशा आगे रहता है — कोरोना काल के दौरान भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने निरंतर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की थी।
रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
स्टेशन प्रखंड संयोजक बाबूदास वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर भीमराज चौधरी, जिला धर्माचार्य प्रमुख परमेश्वर शर्मा, जिला संयोजक जगदीश ग्रामीण, विशन सिंह, कैलाश जीनगर, दलपत सिंह, सज्जन सिंह, अजय वैष्णव, रमेश थावानी, मुकेश शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, कुलदीप सिंह, श्रवण भीलवाड़ा, शुभम, राहुल बंजारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



