google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का भव्य अन्नकूट महोत्सव 3 नवम्बर को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संगम

पाली : श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज, रजत नगर, पाली द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी अन्नकूट महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन सोमवार, 3 नवम्बर को किया जा रहा है। यह आयोजन सायं 6:15 बजे से रजत नगर समाज भवन में शुरू होगा। कार्यक्रम में समाजबंधु, महिलाएँ, युवा वर्ग और वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

समाज के महामंत्री सुनील जोशी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाजिक एकता, प्रेम और सहयोग का प्रतीक पर्व है।
यह अवसर समाजबंधुओं के मिलन, भक्ति और सौहार्द का अनोखा संगम लेकर आता है।

महिला सभा अध्यक्ष ज्योति त्रिवेदी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि गौतम जी की आरती से सायं 6:15 बजे होगा, जिसके उपरांत अन्नकूट प्रसादी (भोजन) का आयोजन रखा गया है। आयोजन स्थल पर आकर्षक सजावट, दीपोत्सव जैसा वातावरण और भक्ति संगीत की गूंज समाजजनों को आध्यात्मिक आनंद से भर देगी।

इस वर्ष अन्नकूट प्रसादी के भामाशाह के रूप में सत्यनारायण जोशी (अलाय), बनवारी शर्मा और मुलचन्द्र उपाध्याय का विशेष योगदान रहेगा।
समाज भवन की व्यवस्थाओं में भवन ट्रस्ट, युवक संघ और महिला सभा की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है।

समाज की चारों संस्थाओं ने समाजबंधुओं से सपरिवार पधारकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का विनम्र आग्रह किया है।
हर वर्ष की भांति इस बार भी यह आयोजन भक्ति, एकता और संस्कारों की मिसाल पेश करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button