google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राणा में मोमाजी महाराज का भव्य जागरण: भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, पुष्पवर्षा से महक उठा पंडाल

पाली : रोहट तहसील के ग्राम राणा में शनिवार रात मोमाजी महाराज का भव्य जागरण बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तों ने भक्ति गीतों और भजन संध्या का आनंद लिया।
भजन गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। जैसे ही भक्ति गीतों की सुरलहरियां पंडाल में गूंजीं, उपस्थित श्रद्धालु अपने स्थानों पर झूम उठे। माहौल भक्तिमय और उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम में कलाकार आदाराम देवासी (गुड़िया), श्रवण देवासी (कोलर) और कोमेडियन आशुराम देवासी ने मोमाजी महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

आयोजन के दौरान की गई पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को और अधिक भक्ति और आनंद से भर दिया। पूरे पंडाल में “मोमाजी महाराज की जय” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। सुबह आरती और प्रसाद वितरण के साथ जागरण का समापन हुआ। इसके बाद सम्पूर्ण मंडल धूमडा माताजी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कालूराम देवासी, भीखाराम देवासी, मोतीलाल, मालाराम, वेलाराम, पप्पू, मदन, पेमाराम, नगाराम, नथाराम, प्रकाश, रुपाराम, सुजाराम, भुराराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button