
पाली : टैगोर नगर स्थित पाण्डेश्वर वीर हनुमान मंदिर धाम में भक्तिमय माहौल के बीच अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर संस्थापक अध्यक्ष नरेश पाण्डे द्वारा हनुमानजी के दुग्धाभिषेक और सिंदूर चोला चढ़ाने के साथ हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने श्रद्धा भरे भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सायंकाल महाआरती के बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर चाणक्य आश्रम के गादीपति महर्षि जगदीशानंद महाराज, महंत रामाज्ञा दास महाराज (गुंदोज), सेवाराम महाराज (चाण्डावल) सहित अनेक संत-समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व चेयरमैन रेखा राकेश भाटी, नगर निगम पूर्व पार्षद सुल्तान सिंह चंपावत, दीपाराम राव, ताराचंद चन्दनानी, सोहनलाल उपाध्याय (सिखवाल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष), घीसुलाल व्यास, जयंती भाई मेवाड़ा, राजू सिंह सिसोदिया, गोपाल उपाध्याय, महावीर प्रसाद पंडित, आनंद ओझा (सिखवाल सेवा समिति अध्यक्ष), पवन पांडे, विष्णु प्रसाद नागला, शैतान सिंह राठौड़, विशाल पांडे सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने भाग लिया।

भामाशाह परिवार भिकी बाई वागोरिया, हेमंत, हितेश और भूपेंद्र वागोरिया द्वारा आजीवन सब्जी एवं फलों के लाभार्थी परिवारों के लिए विशेष भेंट अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण जय बजरंग बली के जयघोषों से गूंज उठा। भक्तों ने इसे “भक्ति और सेवा का संगम” बताते हुए आयोजन की सराहना की।




