google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विधानसभा क्षेत्र रोहट में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का भौतिक सत्यापन, सम्भागीय आयुक्त ने दिए निर्देश, फील्ड में जाकर जांची तैयारियां

पाली : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) का शुभारंभ 4 नवम्बर से किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जोधपुर सम्भागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने पाली विधानसभा क्षेत्र (118) के अंतर्गत आने वाले रोहट उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर पुनरीक्षण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।

उन्होंने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) कार्यालय, रोहट में पहुंचकर चुनावी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान हेल्प डेस्क, नियंत्रण कक्ष, ईसीआई नेट पर मैपिंग व मतदाता गणना पत्रक वितरण कार्यों की ऑनलाइन जांच की गई।

डॉ. सिंह ने तत्पश्चात भाग संख्या 13 के क्षेत्र में फील्ड विजिट कर बीएलओ, सुपरवाइजर और वालंटियरों के कार्यों की मौके पर समीक्षा की। उन्होंने सर्वे प्रक्रिया में आ रही चुनौतियों को समझा और कार्य में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उपखण्ड अधिकारी रोहट पूरण कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल, तथा चुनाव विभाग के अधिकारी भूराराम पटेल, रामचन्द्र पटेल, सुपरवाइजर अचल सिंह, बीएलओ अशोक जैन भी इस दौरान मौजूद रहे।

उपखण्ड अधिकारी पूरण कुमार ने बताया कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगा। इस अवधि में बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण और संग्रहण कार्य करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र एवं मतदाता कार्ड तैयार रखें, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सुगमता रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button