google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : भारत स्काउट व गाइड का जिला अधिवेशन 7 नवम्बर को, राज्य पुरस्कार परीक्षा व राष्ट्रपति अवार्ड विजेताओं का होगा सम्मान

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय, पाली के तत्वावधान में 4 से 7 नवम्बर 2025 तक आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर जांच शिविर अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस शिविर में राज्यपाल पुरस्कार के लिए जिलेभर से आई 151 गाइड एवं 15 रेंजर ने चार दिवसीय आवासीय परीक्षा में भाग लिया।

सी.ओ. गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्यपाल अवार्ड हेतु आयोजित इस चार दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों का विभिन्न प्रायोगिक और लिखित परीक्षाओं के माध्यम से मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षा पूर्ण होने के बाद संचालक एवं परीक्षक मंडल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की अभिसंसा राज्य मुख्यालय, जयपुर को भेजी जाएगी।

वहीं, सी.ओ. स्काउट गोविंद मीना ने बताया कि स्काउट गाइड जिला संगठन पाली का तृतीय जिला वार्षिक अधिवेशन आगामी 7 नवम्बर 2025 को भारत स्काउट व गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशिक्षण केंद्र, बजरंग बाड़ी, पाली में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संगठन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट-गाइड यूनिट लीडर को दीर्घकालीन अलंकार, हिमालय वुड बैज पार्चमेंट, सहायक लीडर ट्रेनर योग्यता प्रमाण-पत्र तथा ऑनरेबल चार्ज से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशिक्षण केंद्र के भौतिक विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेषता यह भी रहेगी कि सत्र 2016 से 2021 के दौरान राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले 4 स्काउट, 2 रोवर, 4 गाइड एवं 2 रेंजर को राष्ट्रपति अवार्ड प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर अवार्ड जांच शिविर का आयोजन 8 से 11 नवम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय पाली पर किया जाएगा। इस चार दिवसीय शिविर में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 300 स्काउट व रोवर सहभागिता करेंगे और राज्य पुरस्कार अवार्ड हेतु परीक्षा देंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button