देवली पाबुजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान के मुख्य द्वार व दीवार का लोकार्पण, मुलेवा परिवार बना भामाशाह, ग्रामीणों ने किया सम्मान

पाली : देवली पाबुजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को नवनिर्मित मुख्य द्वार एवं परिधि दीवार का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य को गांव के प्रतिष्ठित भामाशाह अमरती बाई पत्नी स्व. केराराम मुलेवा, उनके पुत्र मकनाराम, नाथूलाल उपसरपंच, रामलाल और नगाराम मुलेवा परिवार ने अपने निजी व्यय से करवाया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सीरवी महासभा राष्ट्रीय युवा परिषद के अध्यक्ष सुरेश चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य नवरत्न चौधरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व उपप्रधान नेनाराम चौधरी, सरपंच नारायणलाल, उपसरपंच नाथूलाल, ग्राम विकास अधिकारी राकेश विश्नोई, वार्ड पंच ओमप्रकाश, रूपाराम, देवी कंवर, गेरी देवी, सारिका, सविता, भानाराम, परताराम, एवं समाजसेवी नारायणलाल सिरवी, महाराष्ट्र प्रांत के अखिल भारतीय सिरवी महासभा अध्यक्ष दिनेश सिरवी, पीईईओ जितेन्द्र सिंह, जोरसिंह चौहान, समाजसेवी महेंद्र माली एवं तुलसाराम सिरवी सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुलेवा परिवार का यह योगदान गांव के युवाओं और विद्यार्थियों के खेल विकास के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। खेल मैदान के मुख्य द्वार और दीवार निर्माण से विद्यालय को नया स्वरूप मिला है और विद्यार्थियों को सुरक्षित खेल सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने मुलेवा परिवार का माल्यार्पण कर आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।



