google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पाली : वंदे मातरम् @150 वर्ष पर निकली भव्य प्रभात फेरी, वीर सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित

पाली : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रभात फेरी और वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत गायन से हुई, जिसके पश्चात रैली व्यास सर्कल से रवाना होकर अहिंसा सर्कल, सूरजपोल, डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्कल होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई। रैली में स्कूली विद्यार्थी, एएनएम, स्काउट-गाइड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा थामे देशभक्ति गीतों के साथ एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, एडीएम ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा एवं जनप्रतिनिधि सुनील भंडारी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान वीर सैनिक सम्मान समारोह के तहत लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, मेघाराम सुमन, विष्णसिंह कलावत, सुलेमान खान और कांतिलाल रामावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ‘वंदे मातरम् @150’ थीम सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां प्रतिभागियों ने देशभक्ति के उत्साह को कैमरे में कैद किया।

अंत में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी जी.एस. राठौड़ सहित उपस्थित अतिथियों ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और एकता का प्रतीक है।”

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button