राजस्थान राजपुरोहित महासभा में बड़ा सांगठनिक विस्तार, जोधपुर संभाग में नई नियुक्तियों से सदस्यता अभियान को मिली रफ्तार

राजस्थान राजपुरोहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में जोधपुर संभाग स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सांगठनिक समीक्षा बैठक के दौरान सतीश सिंह भाटेलाई को प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर ग्रामीण (पूर्व व पश्चिम) जिला प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, नरपत सिंह जसोल को जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
बालोतरा जिले में संगठन विस्तार को गति देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष देराम सिंह मनणा जसोल की अनुशंसा पर प्रदेश कार्यसमिति, अग्रिम संगठनों व दर्जनों महासभा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इस दौरान पूर्व पार्षद पुखराज सिंह बालोतरा, कांतिलाल मनणा जसोल, हड़मान सिंह गादेरी, विजय सिंह आषाढ़ा, शंकर सिंह जेठंतरी, लाल सिंह मायलावास समेत अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
महिला और युवा संगठनों में भी नई ऊर्जा का संचार करते हुए गणपत सिंह सिया बालोतरा को युवा महासभा जिलाध्यक्ष और श्रीमती सोहन कंवर सोडा अर्जियाना को महिला महासभा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बालोतरा जिले के हर गांव में संगठन का नेटवर्क मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष देराम सिंह जसोल के नेतृत्व में मिलकर सदस्यता अभियान को गति दें, ताकि प्रदेश राजपुरोहित महासभा का प्रथम कार्यकर्ता महाअधिवेशन शीघ्र ही संत श्री खेतेश्वर भगवान की पावन धरती जसोल में आयोजित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि बालोतरा जिले में सदस्यता अभियान पूर्ण होते ही अधिवेशन की तिथि की घोषणा की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।



