google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान करेगा राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी में प्रतिनिधित्व, चंद्राज स्कूल सोजत रोड का चयन, पाली में चल रहा राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में चल रहे राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं चयन कार्यक्रमों के बीच पाली जिले के लिए गर्व की खबर आई है।
आगामी 23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी में राजस्थान प्रदेश की ओर से स्काउट बैंड प्रतियोगिता हेतु चंद्राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजत रोड का चयन हुआ है।

सी.ओ. स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि चंद्राज स्कूल की टीम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) बन्ना लाल ने आज टीम की तैयारियों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक हिम्मत राज शर्मा, प्रधानाचार्य आलोक शर्मा, सचिव स्थानीय संघ सोजत सिटी अवधेश लखावत, विनय शर्मा, रुद्र शर्मा और मुद्रा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसी क्रम में, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय, पाली के तत्वावधान में चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर जांच शिविर का आयोजन 8 से 11 नवम्बर 2025 तक जिला प्रशिक्षण केंद्र, बजरंग बाड़ी, पाली में किया जा रहा है।

सी.ओ. स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि शिविर में 329 स्काउट और 28 रोवर सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
शिविर के तृतीय दिवस पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल ने प्रतिभागियों से संवाद किया और स्काउटिंग स्किल्स, संगठन की भूमिका, तथा राज्य पुरस्कार परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की।

सी.ओ. गाइड डिंपल दवे ने बताया कि राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रतिभागियों के अनुशासन, प्रदर्शन और प्रश्नोत्तरी सत्र से अत्यंत प्रभावित हुए और सभी स्काउट्स को राज्य पुरस्कार हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
बन्ना लाल ने अपने संबोधन में कहा “समाज में विश्वसनीयता और अनुशासनशीलता ही स्काउट जीवन की प्रथम पहचान है। स्काउट एक ऐसा नागरिक बनता है जो देश निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देता है।” इस अवसर पर सी.ओ. गाइड डिंपल दवे, लीडर ट्रेनर स्काउट एवं मुख्य परीक्षक अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन और शपथ समारोह आयोजित किए गए।
रसद अधिकारी मंजीत सिंह ने रसद विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और समर्पण की शपथ दिलाई। इसी तरह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भी अधिकारियों ने वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया।
इन आयोजनों में सभी संबंधित अधिकारी और कार्मिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button