google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गूंजा वंदे मातरम्, 150 वर्ष पर जिलेभर में स्वदेशी संकल्प यात्रा और देशभक्ति कार्यक्रमों की धूम

पाली : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे जिले में देशभक्ति की अनूठी लहर देखने को मिल रही है। नगर निकायों से लेकर विद्यालयों तक, हर जगह “वंदे मातरम् @150” थीम पर विविध आयोजन हो रहे हैं। मंगलवार को पाली सहित रानी, सुमेरपुर, सादड़ी, मारवाड़ जंक्शन और तख्तगढ़ में प्रभात फेरी, राष्ट्रगान, स्वच्छता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता और स्वदेशी संकल्प यात्राएं निकाली गईं।

पाली नगर परिषद की ओर से आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा में नगरपालिका उपाध्यक्ष हरीश गेहलोत, पार्षद डालचंद मेवाड़ा, ईओ सुदर्शन जांगु समेत नगरपालिका कर्मचारी, पुलिस प्रशासन और पार्षदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा में तिरंगा लहराते हुए सहभागीजन “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारे लगाते आगे बढ़े। इस दौरान स्वदेशी अपनाने और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

सादड़ी नगर पालिका में भी वंदे मातरम्@150 के तहत प्रभात फेरी, राष्ट्रगीत, स्वच्छता की शपथ, स्वच्छ श्रमदान और रंगोली प्रतियोगिता जैसे आयोजन हुए। कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों, पार्षदों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ये आयोजन 26 नवम्बर तक जिलेभर में जारी रहेंगे।
इस दौरान 12 नवम्बर को पंचायतीराज विभाग, 13 नवम्बर को शिक्षा एवं आवासीय विद्यालय, 14 नवम्बर को उच्च शिक्षा विभाग, 15 नवम्बर को पुलिस एवं अस्पताल विभाग में “वंदे मातरम्@150” और स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
26 नवम्बर तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button