google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की पहल, निःशुल्क प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्मविश्वास और कौशल

पाली : जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शारदा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (पाली) में महिला सशक्तिकरण से जुड़ा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला महिला सशक्तिकरण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने बताया कि विभाग की ओर से निःशुल्क कंप्यूटर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण, फाइनेंशियल अकाउंटिंग प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और इंग्लिश स्पीकिंग प्रशिक्षण जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, संचार कौशल विकसित करना और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं इन योजनाओं का लाभ अपने निकटतम ई-मित्र केंद्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकती हैं।

कार्यक्रम में इन्दुबाला ने महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी साझा करते हुए बताया कि किसी भी महिला या बालिका को सहायता की आवश्यकता हो तो वह इस नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकती है। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार जोशी, अध्यापिका धनवंती पालीवाल, रमेश सापेला, वीरमदेव जोशी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button