google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : गूंजा वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पर बालिकाओं ने रैली निकाल देशभक्ति का दिया संदेश

पाली : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को पाली में देशभक्ति का माहौल छा गया। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राजकीय लोढा उच्च प्राथमिक विद्यालय, खैरवा में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन एवं रैली का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति, स्वदेशी भावना और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रगीत गाया और रैली के माध्यम से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पॉक्सो एक्ट 2012, कौशल संवर्धन योजना, कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना एवं कालीबाई भील उड़ान योजना की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र जैसी योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग, पाली से विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत, प्रधानाध्यापिका मंजु राठौड़ सहित विद्यालय के समस्त कार्मिक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button