google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में तीन टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान, वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

पाली : राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को चिकित्सा विभाग की ओर से पाली जिले के गाजनगढ़, बिरामी और जाडन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।

जिला कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार आयोजित इन शिविरों में बांगड़ चिकित्सालय एवं चिकित्सा विभाग की टीमों ने दिनभर टोल से गुजर रहे सैकड़ों वाहन चालकों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि यह पहल मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे के निर्देशों के तहत 4 नवंबर से 18 नवंबर तक चल रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि गाजनगढ़ टोल पर डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. खुशबू और डॉ. आशीष, जाडन टोल पर डॉ. ईश्वर सिंह और डॉ. गरिमा चौहान, जबकि बिरामी टोल पर डॉ. चेतन कुमार, सरिता चौधरी, योगेश और अभिषेक की टीमों ने वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच की।

इस दौरान कई चालकों को निःशुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप्स वितरित किए गए।
अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा, दृष्टि स्वास्थ्य और सतर्कता के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। शिविरों के दौरान टोल प्लाजा के कर्मचारी, परिवहन विभाग के अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button