पाली : सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, 575 खिलाड़ी 3 दिवसीय मुकाबलों में दिखाएंगे प्रतिभा

पाली : बांगड़ स्टेडियम पाली में शुक्रवार को पाली विधानसभा स्तर की सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पाली जिला प्रमुख रश्मि सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में आयोजक एवं प्रतियोगिता संयोजक, प्रधानाचार्य शंकर लाल सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करना है।
आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी त्रिलोक चौधरी, नगर परिषद पाली के पूर्व उपसभापति मूल सिंह भाटी, भाजपा जिला महामंत्री नारायण कुमावत, कोषाध्यक्ष राम किशोर साबू, राजेश बोहरा, प्रहलाद चौधरी, गौतम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार कर्मचंदानी, उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक) बलवीर सिंह, प्रतियोगिता जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी दिलीप कुमावत, राधेश्याम सोनी, पारसमल सुथार आदि मौजूद रहे।

बालिकाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
विद्यालय अध्यापिका जया कर्मचंदानी, रेखा, सोना अमरनानी और तेजकंवर के मार्गदर्शन में बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला प्रमुख ने ध्वजारोहण किया और प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणाएँ कीं। नियंत्रण कक्ष प्रभारी तुलसीराम चौहान व नीतू जालवाल ने बताया कि पाली व रोहट ब्लॉक की चार क्लस्टर्स से कुल 575 बालक-बालिकाएं व्यक्तिगत व सामूहिक खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
पहले दिन के प्रमुख परिणाम
लंबी कूद अंडर-19 बालक: महेंद्र (सिणगारी), अंडर-19 बालिका: राधिका (सोनाई लाखा), 19 वर्ष से ऊपर बालक: सहीराम (खाण्डी)
कैरम बोर्ड अंडर-19 बालक: मां गायत्री विद्या मंदिर, पाली, अंडर-19 बालिका: प्रतिज्ञा गोस्वामी (सोनाई लाखा), 19+ बालक: मोहनलाल
कबड्डी अंडर-19 बालक: मांडावास, अंडर-19 बालिका: बिट्टू, 19+ बालक: पैकेज कॉलोनी, पाली
बैडमिंटन अंडर-19 बालक: हिमांशु कच्छवाह (बागड़ स्कूल), अंडर-19 बालिका: रूपाली (आवासन मंडल हाउसिंग बोर्ड), 19+ बालक: नरपत मेघवाल (सोनाई लाखा) प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था
सभी खिलाड़ियों के लिए मेड़तिया स्वीट होम की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम संचालन रामदयाल जांगिड़ बुधवाड़ा ने किया। आयोजन में भगवान दास बाबानी, जुंजा राम, चंद्रप्रकाश, वीरेंद्र व्यास, संजय ओझा, सिद्धार्थ ओझा, मो. जावेद, जगदीश सिंह राजपुरोहित, छैलेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, लिपिका सरकार, मनोहर सिंह आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।



