google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बिहार चुनाव जीत पर पाली में जश्न, सूरजपोल चौराहे पर आतिशबाजी, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां

पाली। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त और शानदार प्रदर्शन की खुशी में शुक्रवार शाम पाली के सूरजपोल चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ जीत का उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और एक-दूजे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर भाजपा के अच्छे शासन पर विश्वास जताया है और भाजपा के नेतृत्व में बिहार और तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि जश्न के दौरान जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, महामंत्री दिग्विजयसिंह राठौड़, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, देवीलाल मेघवाल, पीयूष शर्मा, राहुल मेवाड़ा, गोपाल बंजारा, सुरेश पंवार, अभिषेक दुग्गड़, कैलाश गौड़, गुमानसिंह रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button