पाली : मतदाता सूची SIR अभियान पर कांग्रेस की संयुक्त कार्यशाला, बीएलए-2 को दी गई तकनीकी ट्रेनिंग, पारदर्शिता पर जोर

पाली : विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान–2025 (SIR) के अंतर्गत कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को पाली शहर एवं रोहट ब्लॉक की संयुक्त बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पाली विधायक भीमराज भाटी और विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यशाला में जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीएलए-2 प्रतिनिधियों को SIR प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों, दस्तावेज़ सत्यापन, नाम जोड़ने–हटाने की प्रक्रिया और बूथ स्तर पर समन्वय के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे।

कार्यशाला में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही जानकारी के साथ मतदाता सूची में हो। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने बूथ पर नियुक्त बीएलओ से निकट समन्वय बनाकर सभी पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित कराएँ।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष पीराराम पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, भंवर राव, रतन उद्देश, मंगलाराम पटेल, प्रकाश सांखला, ताराचंद चंदनानी, मांगूसिंह दुदावत, रफीक चौहान, आमीन डायर, अशोक कुलदीप, शकील अहमद नागोरी, भेराराम गुर्जर, राजू सोलंकी, चेलाराम रारबड़ा, कृष्णा सांसी, सुनील रामावत, राजेंद्र घावरी, शहाबुद्दीन बागवान, पुष्प सोनी, राजाराम सरगरा, फकीर मोहम्मद चढ़वा, मांगीलाल सोलंकी, राहुल घावरी, पंकज आदिवाल, फकीर मोहम्मद सिंधी, बाबू कीर, रमेश चौधरी, प्रमोद बोराणा, रमेश बंजारा, उमेश सांखला, वीरम मोहबारसा, मोहम्मद जुनेद, पुनाराम सोलंकी, मोहसिन बागवान, इलियास पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



