google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : महाराणा प्रताप ताइक्वांडो लीग सम्पन्न, 173 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सेंट्रल अकैडमी नयागांव ओवरऑल चैंपियन

पाली : सेंट्रल अकैडमी नयागांव पाली में 16–17 नवंबर 2025 तक आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप ताइक्वांडो लीग शानदार ऊर्जा और रोमांच के साथ सम्पन्न हुई। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 173 खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर, कैडेट और सीनियर वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी.सी.सी. मेंबर महावीर सिंह सुकरलाई, प्रिंसिपल चेतना वर्मा, और मैनेजर अरविंद सर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजन के दौरान लीग सेक्रेटरी तरुण शर्मा का प्रतियोगिता डायरेक्टर मोहम्मद आसिफ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कड़े मुकाबलों के बाद ओवरऑल चैंपियनशिप में सेंट्रल अकैडमी नयागांव पाली ने पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
दूसरा स्थान एस.एच. जोधपुर और तीसरा स्थान ऑर्किड सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को मिला।

प्रतियोगिता में 12 रेफरी और निर्णायकों ने अपनी भूमिका कुशलतापूर्वक निभाई। दो दिन तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी भार वर्ग श्रेणियों में पदक जीते और बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में महावीर सिंह सुकरलाई और प्रिंसिपल चेतना वर्मा ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। आयोजन में पुनीत जीरावाला, सौरभ चौधरी और अमित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

ऐसे आयोजन जिले में लगातार होते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थी और महिलाएं आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनते हैं और आज के मोबाइल युग में सेल्फ प्रैक्टिस के माध्यम से फिटनेस और अनुशासन को जीवन में शामिल कर सकते हैं। ऐसे खेल युवा पीढ़ी के भविष्य को बेहतर दिशा देते हैं। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि खेल संस्कृति और आत्मरक्षा जागरूकता को भी नई मजबूती प्रदान की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button