google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज़, 25 नवम्बर तक 80% लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, बीएलओ को सख्त चेतावनी

पाली : निर्वाचन विभाग की ओर से चल रहे विशेष पात्रता मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को श्रीमती चीमाबाई संचेती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने की।

बैठक में राणावत ने सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 25 नवम्बर तक न्यूनतम 80 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हर हाल में सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम चरण में असंग्रहणीय श्रेणी के मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि यह समय तनाव में काम करने का नहीं, बल्कि टीमवर्क, संसाधनों का बेहतर उपयोग और मजबूत समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से लक्ष्य प्राप्त करने का है। प्रशासन जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

राणावत ने आगे कहा कि सभी बीएलओ प्रतिदिन आवंटित मतदाताओं के कम से कम 10 प्रतिशत का फॉर्म डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें और कार्य को गंभीरता व पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित करें।

बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी, संस्थाप्रधान जयनारायण कडेचा, सुपरवाइजर्स दिलदार बख्श, प्रभु सिंह राजपुरोहित सहित बीएलओ भगवानदास बाबानी, धर्मेन्द्र सोलंकी, किशोर लालवानी, अक्षय पालीवाल, सुभाष परमार आदि उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button