google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

SIR अभियान पाली में तेज़ी पर, शहर से गांव तक बीएलओ की घर-घर दस्तक, मतदाता सूची अद्यतन का बड़ा अभियान जारी

पाली : निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिले में जागरूकता और दस्तावेज संग्रहण अभियान तेज़ हो गया है। बीएलओ और उनकी सहयोगी टीमें शहर से लेकर गांवों तक लगातार घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य कर रही हैं।

मंगलवार को सुमेरपुर, बाली और पाली विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करते हुए उन्हें सही तरीके से प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुमेरपुर में प्रपत्र वितरण, बाली में बीएलओ व सुपरवाइजरों द्वारा घर-घर सर्वे और ऑनलाइन अपडेट, जबकि पाली विधानसभा क्षेत्र-118 में भाग संख्या 102, 103, 144 और 105 में बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना प्रपत्र भरवाकर संग्रहण कार्य पूरा किया।

इसके साथ ही पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट उपखंड में एईआरओ द्वारा भाग 20, 21 और 23 का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रपत्रों की स्थिति, फील्ड कार्य और मतदाता सूची अद्यतन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिले भर में SIR अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button