google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नशे से दूर रहने का संकल्प, अर्जुन सेवा संस्थान में जिलेस्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पाली : नशा मुक्त भारत अभियान 2025 के तहत जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अर्जुन सेवा संस्थान में जागरूकता कार्यशाला एवं शपथ समारोह का आयोजन हुआ। कार्यशाला के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, उससे छुटकारा पाने के उपायों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला अधिकारिता उप निदेशक ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के क्रम में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूरी बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की प्रबंधक प्रियंका व्यास ने कहा कि नशे की लत छोड़ने के लिए सबसे आवश्यक है कि व्यक्ति मानसिक रूप से स्वयं को तैयार करे और परिवार एवं समाज में अपनी जिम्मेदारियों को समझे।

सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक देवी बामनिया ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न और परिवार टूटने की घटनाओं के पीछे भी नशे की आदत एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आती है। इसलिए नशा मुक्त समाज का निर्माण परिवारिक सद्भाव और महिला सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मांगीलाल तंवर ने उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्परिणाम, विधिक प्रावधानों और नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन, न्याय आपके द्वार योजना के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर से विक्रम चौधरी, सुरेश सिरवी, तथा अर्जुन सेवा संस्थान से हिमांशु सिंह, देवेंद्र, खेतेशवर सहित कई कार्मिक मौजूद रहे। अंत में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button