google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रमिक बस्तियों में ढोल-नगाड़ों के साथ मतदाता जागरण, कांग्रेस नेता भंवर राव की अनूठी मुहिम से सैकड़ों लोग पहुंचे शिविर

पाली : गुरुवार अमावस्या के अवसर पर श्रमिक बस्तियों में ढोल-थाली और नगाड़ों की गूंज के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर राव की अनूठी पहल ने मतदाता जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा दी। हाथों में बैनर और पीले चावल बांटकर लोगों को मतदान जागरूकता शिविरों में बुलाने का यह अनोखा तरीका न सिर्फ चर्चित रहा, बल्कि श्रमिक वर्ग के लिए राहतभरा साबित हुआ।

भंवर राव की इस पहल का लक्ष्य था कि श्रमिक बस्तियों के अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार के लिए जरूरी वोटर लिस्ट परिगणना प्रपत्र समय पर भर सकें। ढोल-थाली की ताल पर निकलती जागरूकता रैली ने श्रमिक बस्ती के भाग संख्या 191, 192, 195, 196, 197, 198 और 199 के सैकड़ों मतदाताओं को शिविरों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

निर्धारित स्थानों पर आयोजित शिविरों में भारी संख्या में मतदाता पहुंचे भाग 191, 192: महाराणा प्रताप राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भाग 195, 196, 197: शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर परिसर, दीनदयाल उपाध्याय सत्संग भवन, भाग 198, 199: श्रीमती चीमाबाई संचेती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदार पटेल नगर इन शिविरों में बी.एल.ओ./बी.एल.ए. द्वारा सैकड़ों गणना प्रपत्र मौके पर ही भरे गए।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेन्द्र मेघवाल, काना राम मेघवाल, मंगलाराम मेघवाल, रामलाल रेगर, रमेश गुरव, सोहन लाल बालोटिया, हनुमान राम देपन, अर्जुन कटारिया, मीरा देवी, हेमी देवी, शांति देवी माली, साक्षी बुनकर सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी कार्यालय के निर्देश पर भारतीय विद्या मंदिर शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र के बी.एड छात्र-छात्राओं ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत प्रपत्र भरवाने में सराहनीय सहयोग दिया।

इस अनोखी पहल के कारण श्रमिक बस्तियों में मतदाता पहचान और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर नई जागरूकता देखने को मिली, जो आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभा सकती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button