google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित, ‘बीएलओ ऑफ द डे’ अवॉर्ड की शुरुआत

पाली : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली (118) में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान गुरुवार को लक्ष्य प्राप्ति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अभियान के तहत शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले कार्मिकों ने प्रशासन के समक्ष नई मिसाल पेश की है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा 4 नवम्बर से विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की गई थी, जो 4 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान में सभी बीएलओ को निर्धारित लक्ष्य आवंटित किए गए थे, जिसके अंतर्गत उन्हें समयबद्ध तरीके से गणना प्रपत्र वितरण और ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूर्ण करना था।

इसी क्रम में भाग संख्या 4, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरियासनी के बीएलओ रूप सिंह गोयल को 498 मतदाताओं के प्रपत्र वितरण एवं डिजिटलीकरण का लक्ष्य दिया गया था, जिसे उन्होंने मात्र 16 दिनों में शत-प्रतिशत पूर्ण कर उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया। उनके इस अद्वितीय कार्य के लिए उपखंड अधिकारी रोहट पूरण कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रूप सिंह ने कहा कि अब वे समय रहते अपने साथियों के कार्य में सहयोग करेंगे ताकि पूरा क्षेत्र समयबद्ध लक्ष्य हासिल कर सके।

‘बीएलओ ऑफ द डे’ अवार्ड की शुरुआत
बीएलओ का मनोबल बढ़ाने और अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार से ‘बीएलओ ऑफ द डे’ पुरस्कार की शुरुआत की गई। इस सम्मान के तहत प्रतिदिन सबसे ज्यादा फॉर्म डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा।

इस श्रेणी में पहले दिन भाग संख्या 233, पांचपदरिया के बीएलओ पिंटूराम ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने अपने सहयोगियों मुकेश कुमार और जयचंद के साथ मिलकर कुल 1548 मतदाताओं में से 1100 से अधिक फॉर्म का डिजिटलीकरण कर सराहनीय कार्य किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नायब तहसीलदार मांगीलाल मीणा ने उन्हें साफा पहनाकर और माला डालकर ‘बीएलओ ऑफ द डे’ के खिताब से सम्मानित किया।

विशेष पुनरीक्षण अभियान में पाली क्षेत्र के बीएलओ की सक्रियता और मेहनत से अब अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे समय पर लक्ष्य पूर्ण होने की संभावना और मजबूत हुई है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button