google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में शिक्षकों को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण

पाली : जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को गति देते हुए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल क्षेत्र में गुरुवार को राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कार्मिकों को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत के निर्देशन में आयोजित किया गया।

सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक कल्याण सिंह टेवाली और ओम प्रकाश कुमावत ने एसआईआर (SIR) की उद्देश्यता, आवश्यकता और डिजिटल उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया, डिजिटलीकरण और फॉर्म भरने की तकनीक समझाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्मिकों के फॉर्म वहीं पर ऑनलाइन भरवाए गए। साथ ही निर्देश दिए गए कि वे अपने परिवार के सदस्यों के एसआईआर आवेदन भी ऑनलाइन संपादित करें। इसके लिए एक गूगल शीट के माध्यम से विवरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी बताई गई।

करमचंदानी ने अपील की कि सभी कार्मिक ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम को जिला शिक्षा मुख्यालय से राहुल राजपुरोहित, प्रधानाचार्य तुलसीराम, रंजना कुलश्रेष्ठ एवं नवीन कुमार जैन ने भी संबोधित किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button