पाली जिला कोर्ट परिसर में SBI एटीएम का शुभारंभ, न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन

पाली : जिला एवं सेशन कोर्ट परिसर में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नए एटीएम का उद्घाटन किया गया। एटीएम का शुभारंभ जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश शरद तंवर, न्यायाधीश जगदीश माणी, राकेश गौरा, विक्रमसिंह भाटी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी, निलेश सिंह चौधरी, ज्योति देवी शर्मा, कविता कच्छवाह, शालिनी चौधरी, विनय चौधरी, मनीषा चारण, भव्य झारवाल, संजय परिहार, मनीष दवे, विनय दीप कुमावत और वर्षा यादव सहित अनेक अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एटीएम से कोर्ट आने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा
नए एटीएम के लगने से कोर्ट परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन को अब बैंकिंग सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। न्यायिक अधिकारियों ने इसे सुविधाजनक कदम बताते हुए बैंक प्रबंधन की सराहना की।



