google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कारागृह पाली का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा, निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने शुक्रवार को जिला कारागृह पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कुल 115 बंदी निरूद्ध पाए गए।

सचिव भाटी ने बंदियों से वार्तालाप करते हुए भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाएं, पेयजल, सफाई और दैनिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी बिना विधिक सहायता के कारागृह में निरूद्ध न रहे। आर्थिक रूप से कमजोर व निजी अधिवक्ता न कर पाने वाले बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।

जमानत होने के बाद भी निरूद्ध बंदियों की स्थिति की जांच
निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदियों की जानकारी भी जुटाई गई जिनकी जमानत हो चुकी है, फिर भी किसी कारणवश वे कारागृह में निरूद्ध हैं। सचिव भाटी ने बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

शिकायत पेटी और सुरक्षा मानकों की भी जांच
सचिव भाटी ने शिकायत पेटी का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति कारागृह में निरूद्ध न हो। कारागृह प्रशासन द्वारा बताया गया कि सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच ओपीडी समय में नियमित रूप से होती है, तथा आपात स्थिति में उन्हें राजकीय बांगड़ अस्पताल, पाली में रेफर किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान कारागृह अधीक्षक गुलाबचंद, चिकित्सक डॉ. रॉयमेन जोसेफ, मेल नर्स रविन्द्र परिहार, जेल विज़िटिंग लॉयर अल्ताफ हुसैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button