google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : विशेष पुनरीक्षण अभियान, लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ का सम्मान, निर्वाचन कार्य में तेजी

पाली : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली (118) में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले कार्यकर्ताओं को ईआरओ कार्यालय, पाली में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने की।

राणावत ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निश्चित समयावधि में पूर्ण किया जाना है, जिसे सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) जिम्मेदारी और दक्षता के साथ पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्वाचन विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और लक्ष्य निर्धारण कर मेहनत से कार्य करने पर सफलता सुनिश्चित होती है।

भाग संख्या 4, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरियासनी में कार्यरत बीएलओ रूप सिंह गोयल को मतदाता गणना प्रपत्र वितरण और ऑनलाइन कार्य को 100% पूरा करने पर विशेष सम्मान से नवाजा गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भाग संख्या 131, महाराजा अग्रसेन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत बीएलओ जगपाल सिंह ने गणना पत्रों के डिजिटलीकरण में उल्लेखनीय मेहनत की है। उन्होंने शुक्रवार को 71.81% लक्ष्य पूरा कर लिया है, जिससे एसआईआर कार्य में बेहतर गति आई है।

एसआईआर कार्य को सुचारू बनाने में ललित कुमार दवे, अनिल नामा, ओमप्रकाश कुमावत, कल्याण सिंह टेवाली, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, सवाई सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह, लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी, पारसराम, सुरेश चौधरी और अनिता पारीक सहित कई कार्मिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button