google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रानी ब्लॉक के बीएलओ परबतसिंह गोयल सम्मानित

पाली : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रानी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवा जोशी ने शुक्रवार को बीएलओ परबतसिंह गोयल को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के रानी ब्लॉक के बीएलओ परबतसिंह को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अधिकारियों के अनुसार बीएलओ परबतसिंह गोयल ने एसआईआर 2026 में असाधारण समर्पण दिखाते हुए समय पर ईएफ संग्रह, आवेदनपत्रों की ऑनलाइन अपलोडिंग, तथा अन्य कार्यों को उत्कृष्ट दक्षता के साथ पूरा किया। उनके योगदान से पुनरीक्षण कार्य को गति मिली और निर्धारित प्रक्रियाएं समय पर पूरी हुईं। सम्मान समारोह के दौरान तरुण परिहार, संजीव रेहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button