google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 के तहत जनजागरण रैली, युवाओं को दिलाई तम्बाकू मुक्ति की शपथ

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टोबैको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर जनजागरण रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ राजकीय बांगड़ अस्पताल परिसर से किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और तम्बाकू से मुक्ति के लिए प्रेरित करना रहा।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले में लगातार जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं, जिनमें तम्बाकू छोड़ने के लिए परामर्श, जनभागीदारी कार्यक्रम और कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विशाल जनजागरण रैली एवं शपथ समारोह आयोजित किया गया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः बांगड़ चिकित्सालय परिसर में पहुँची, जहाँ कार्यक्रम का समापन और शपथ ग्रहण करवाया गया। शपथ दिलाने का कार्य डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, तम्बाकू मुक्ति केंद्र के सायकॉलोजिस्ट एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य केसी सैनी ने किया।

इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. विजेंद्रपाल सिंह चुण्डावत, बांगड़ चिकित्सालय के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. आर.के. बिश्नोई, एएनएमटीसी प्रधानाचार्य के.सी. सैनी, राजेश सोनी, तुलसीराम शर्मा, पारसमल कुमावत, हेमलता, आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा, एनटीसीपी सेल के रेवन्तराम प्रजापत, यूनुस, कुलदीप पाल, हुसैन सहित कई चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान का मुख्य संदेश यही रहा कि तम्बाकू से दूरी ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है, और तम्बाकू सेवन छोड़ने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button