पाली में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 263 मरीजों की जांच — सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने दी सेवाएं

पाली। रोटरी क्लब पाली एवं कृष्णा डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को व्यास सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जोधपुर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 263 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन जैसी कई जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं।
क्लब अध्यक्ष दिनेश चंद मेहता, सचिव वर्धमान भंडारी और अमोलक शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन व्यास हॉस्पिटल के डायरेक्टर अशोक राठौड़ द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें शामिल हैं डॉ. विनीत जैन, डॉ. शुभम गर्ग, डॉ. भरत खदाव, डॉ. कंचन सोलंकी, डॉ. कलिका दूबे, डॉ. अंतिमा नेमीवाल, डॉ. पी.आर. लीम्बा इन विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच के साथ आवश्यक परामर्श और उपचार भी प्रदान किया।
शिविर को सफल बनाने में अर्जुन चंद मेहता, राजेन्द्र सुराणा, प्रवीण कोठारी, मनोज सोमाई, जितेन्द्र नाहर, रामपाल शर्मा, मूलचंद संकलेचा, रजत समदड़िया, मानव शर्मा, सागर खंडेलवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, ऋषभ सिंहल सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।



