पाली : विवाह समारोह में वर–वधू पक्ष ने दिया शिक्षा नेग, 22 हजार रुपए राजपूत शिक्षा कोष को समर्पित

पाली : शहर में आयोजित वधू एडवोकेट मनीषा कंवर एवं वर तेजेंद्र सिंह भाटी के विवाह समारोह में समाज उत्थान की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दोनों पक्षों ने परंपरागत रीति-रिवाजों से अलग हटकर कुल 22,000 रुपये (ग्यारह–ग्यारह हजार) राजपूत शिक्षा कोष, पाली को शिक्षा नेग के रूप में समर्पित किए।
राजपूत शिक्षा कोष के भीम सिंह सोवणिया ने बताया कि वधू पक्ष—
मालम सिंह (पुत्र स्व. अमर सिंह राठौड़, ठिकाना सेवाड़ी-बीजापुर, हाल निवासी मणिनगर पाली) ने वर पक्ष गणपत सिंह रावलोत (ठिकाना काणोद रावलोतान, जैसलमेर) को तिलक दस्तूरी के रूप में ₹1,51,000 भेंट किए थे।
लेकिन दूल्हे पक्ष ने यह दस्तूरी वापस लौटाते हुए अपनी ओर से राशि राजपूत शिक्षा कोष को भेंट की, ताकि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बालक–बालिकाओं की शिक्षा में सहयोग मिले।
वर और वधू पक्ष द्वारा की गई इस सामाजिक पहल की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समाज के गणमान्यों ने आग्रह किया कि भविष्य के आयोजनों में भी शिक्षा नेग की परंपरा को अपनाकर समाज उत्थान में योगदान दिया जाए।
इस अवसर पर राजपूत शिक्षा कोष के प्रधान संरक्षक पद्मश्री–पद्मभूषण डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, सचिव श्याम सिंह सजाड़ा, जगपाल सिंह बाला, चंद्रवीर सिंह सीसरवाड़ा, कल्याण सिंह सोवणिया, भरत सिंह भाकरीवाला, युवराज सिंह कुरना, संयोजक कान सिंह राणावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने वर–वधू पक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर समाज के सवाई सिंह सेवाड़ी, कान सिंह सेवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह, कैप्टन भंवर सिंह, करण सिंह, दुर्गपाल सिंह, अभय सिंह निम्बीकल्ला, परबत सिंह वेलार, भंवर सिंह साटीका, नरेंद्र सिंह गुड़ा मेहकरण सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।



