google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नौनिहालों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

पाली : जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में आरसीएचओ डॉ. विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न बूथ भी स्थापित किए गए हैं।

समारोह में हाउसिंग बोर्ड डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. विकास अरोड़ा, यूपीएम जितेंद्र परमार, आशा समन्वयक कुलदीप गोस्वामी, एएनएम शोभा व्यास, प्रमिला सेन, कौशल्या, नर्सिंग ऑफिसर भावेश जोशी, लैब असिस्टेंट पूरन सिंह, फार्मासिस्ट मोहसिन खान, आशा सहयोगिनी जयश्री, अली शेर, धर्मेंद्र सिंह, सीमा देवी सहित स्वास्थ्य कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों को बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियोमुक्त भारत के संकल्प में सहयोग दें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button