google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मिल क्षेत्र बालिका विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, दौलाराम मेघवाल ने संभाला कार्यभार

पाली : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर से जारी हालिया स्थानांतरण आदेशों के बाद जिले में नए प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने पदभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल क्षेत्र में दौलाराम मेघवाल ने औपचारिक रूप से प्रधानाचार्य पद का कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करते हुए मेघवाल ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को ऊँचा उठाना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सुशासन की मजबूत व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने शिक्षा के माहौल में सकारात्मक बदलाव लाने और अनुशासन व पारदर्शिता को बढ़ावा देने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् एन.के. राजा, लच्छाराम वाघेला, मोहनलाल कुड़िया, नेनाराम चौहान, बाबूलाल चौहान, बलवीर कुमार पारंगी, खीमाराम पारंगी, धर्मेंद्र सोलंकी, कैलाश सुमन, राजेश्वर पुनड, ओम उदाणिया, मदनलाल बामणिया, मोहन परमार, विजय कुमार बालोटिया, सुखदेव देपन, डूंगरराम हटेला, नवीन कुमार जैन, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, भंवर गोरी, पूजा चारण, अरुण चौधरी सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button