google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष पुनरीक्षण अभियान में जुटी BJP: पाली जिले में घर–घर संपर्क और जागरूकता शिविरों का आयोजन

पाली : भारतीय जनता पार्टी पाली द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलेभर में हर बूथ पर कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष सक्रिय रूप से आमजन को जागरूक कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर–घर संपर्क अभियान चलाते हुए मतदाताओं को फार्म भरने, दस्तावेज़ अद्यतन करने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

जिला स्तर पर जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों द्वारा आमजन को हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। पाली शहर के राजेंद्र नगर विस्तार, हिम्मतनगर सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाए गए, जहां लोगों को फार्म भरने में सहयोग दिया गया।
अभियान में पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, राहुल मेवाड़ा, दिलीप सिंह, सुरेंद्र बजारा, युगल कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button