google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कंसारा समाज महासभा की रोहट में अहम बैठक: सामूहिक विवाह, न्याति निहारिका प्रकाशन और समाज सुधार पर बने बड़े प्रस्ताव

पाली : रोहट कस्बे के जालोर रोड स्थित कीर्ति पैलेस परिसर में कंसारा समाज महासभा राजस्थान की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष नारायणलाल कंसारा (आमेट) ने की, जबकि महासभा सचिव रमेशकुमार कंसारा (देवगढ़) और संगठन सचिव दिनेशचन्द्र कंसारा (देवगढ़) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों व सदस्यों का तिलक व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। मंत्रोच्चार के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया तथा समाज में विभिन्न स्थानों पर दिवंगत हुए सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में अध्यक्ष और सचिव ने समाज के समग्र विकास में सभी के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। समाज में उभर रही समस्याओं के समय रहते समाधान और विभिन्न क्षेत्रों में समितियों के गठन पर भी विचार रखा गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती को समाज सुधार का आधार बताते हुए कुरीतियों को मिटाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया।

महासभा में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि 31 दिसंबर 2025 तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही न्याति निहारिका में शामिल किया जाएगा। साथ ही 1 जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच न्याति निहारिका का प्रकाशन पूर्ण करने हेतु छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

बैठक में दूसरे बड़े प्रस्ताव के रूप में सामूहिक विवाह आयोजन पर सहमति बनी। इसके तहत:
1 जनवरी 2026 से 31 जुलाई 2026 तक विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन किया जाएगा।, नवंबर–दिसंबर 2026 में उचित तिथि पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।, इस कार्य के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया।, क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों पर भी चर्चा, दिसंबर में बिलाडा में होने वाली कंसारा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर भी विशेष विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष नारायणलाल आमेट, सचिव रमेशकुमार देवगढ़, संगठन सचिव दिनेशचन्द्र देवगढ़, निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर कंसारा, रमेश कुमार, रामेश्वरलाल, आनंद प्रकाश, देवेन्द्र कुमार, जगदीशचन्द्र देवगढ़, चौथमल, कृष्णकुमार, चम्पालाल रोहट, नटवरलाल, शिवप्रसाद, कमलकिशोर मेडता, धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, लक्ष्मीनारायण, रमेश कुमार, दिनेशकुमार कंसारा रोहट सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button