google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बिपरजॉय से क्षतिग्रस्त सड़क का होगा जीर्णोद्धार, मंत्री जोराराम कुमावत ने लिया निर्माण कार्यों का जाज़ा

पाली : कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को पोमावा पुलिया से स्वामी विवेकानंद विद्यालय तक बनाई जा रही निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए।

यह सड़क वर्षों से छात्रों, किसानों और राहगीरों के लिए मुख्य मार्ग रही है। लेकिन बिपरजॉय तूफान के दौरान मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क का जीर्णोद्धार कार्य 2024 की बिपरजॉय तूफान मरम्मत एवं पुनर्निर्माण योजना के तहत स्वीकृत हुआ। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया और वर्क ऑर्डर जारी होने पर निर्माण शुरू किया गया। यह 1.5 किमी लंबी सड़क 2.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमावत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग बाली के अधिशासी अभियंता सवाई सिंह राठौड़ को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता हो और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सड़क तैयार होने से छात्रों, किसानों और स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्र का आवागमन सुगम होगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button