सीएम भजनलाल शर्मा बोले: “डबल इंजन सरकार से राजस्थान तेजी से बदल रहा है”, बाली में 110 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का लाभ राजस्थान की 8 करोड़ जनता को मिल रहा है। राज्य सरकार 200 विधानसभा क्षेत्रों में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने आह्वान किया कि “हम सब मिलकर विकसित राजस्थान – विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।” मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को पाली जिले के चामुंडेरी राणावतान में बाली विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित विशाल लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रहे थे।

“अच्छी बारिश से फसलें लहलहा रही, जल स्रोत लबालब” — सीएम
सीएम शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बांध और तालाब भरने से जल संकट में राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि चामुण्डेरी में बालिका विद्यालय के लोकार्पण से “आधी आबादी को शिक्षा के नए अवसर” मिलेंगे। साथ ही नाडोल–सादड़ी एमडीआर रोड के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के गठन के तुरंत बाद प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुसार रोडमैप तैयार किया गया।
पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए— राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गंगनहर, माही बांध और देवास परियोजनाएं, को तेज गति से आगे बढ़ाया गया।

ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान आज देश का अग्रणी सौर ऊर्जा राज्य है। उन्होंने बताया कि 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का लक्ष्य है, और 22 जिलों में कार्य शुरू हो चुका है। “हमारे कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं, 10 लाख युवाओं को रोजगार का वादा”
युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि पिछले शासन में “युवाओं के सपनों को रौंदा गया और 19 में से 17 पेपर लीक हुए।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के 21 माह में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।
सरकार का लक्ष्य— 4 लाख सरकारी नौकरियां, 6 लाख निजी क्षेत्र के रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का है।, अब तक 92 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। आगामी रोजगार उत्सव में भी युवाओं को बड़े अवसर मिलेंगे। “21 महीनों में पूर्ववर्ती सरकार के 5 साल से अधिक काम”

सीएम ने कहा कि सरकार ने 21 महीनों में कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड काम किए— सवा गुना ज्यादा फार्म पॉन्ड, ढाई गुना खेतों की तारबंदी, ढाई गुना पशु चिकित्सालयों का क्रमोन्नयन, चार गुना बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय, सीसीटीवी स्थापना, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन, कुसुम-A व कुसुम-C के तहत रिकॉर्ड LOA, छात्राओं को स्कूटी वितरण एवं कॉलेज भवन निर्माण
उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव मिला, जिनमें से 7 लाख करोड़ से अधिक पर कार्य शुरू हो चुका है।
किसानों-पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणाएँ
सरकार द्वारा— दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर बोनस, आंगनवाड़ी नौनिहालों को पोषण के लिए दूध, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, गोपालक क्रेडिट कार्ड, 450 रुपए में गैस सिलेंडर, अल्पकालीन कृषि ऋण जैसी कई राहतें दी जा रही हैं।

बाली में 110 करोड़ से अधिक के विकास कार्य
कार्यक्रम में सीएम शर्मा ने— 63.60 करोड़ : जिला चिकित्सालय, बाली भवन निर्माण का शिलान्यास, 18.95 करोड़ : निष्क्रमणीय पशुपालक बालक आवासीय विद्यालय निर्माण का शिलान्यास, 28 करोड़ : नाडोल–सादड़ी 20.50 किमी सड़क चौड़ाईकरण व मज़बूतीकरण का लोकार्पण इसके अलावा उन्होंने सोनी सीता देवी उम्मेदमल राजकीय बालिका स्कूल, चामुण्डेरी का लोकार्पण कर कक्षाओं का निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद मदन राठौड़, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला प्रमुख रश्मि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।



